Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025 के 20वें मैच में MI और RCB के बीच मुकाबला, जानिए कौन किस पर भारी

April 7, 2025

IPL 2025 के 20वें मैच में MI और RCB के बीच मुकाबला, जानिए कौन किस पर भारी

IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। वानखेड़े में होने वाले इस मैच में फैन्स की नजर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी रहेगी।

वानखेड़े में आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड अच्छा है। जब भी यहां उनका सामना आरसीबी से हुआ, मुंबई इंडियंस ने ज्यादातर मौकों पर आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल की। हालांकि, इस बार मुंबई के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है क्योंकि वे 4 मैचों में तीन हार और एक जीत के साथ मैदान में उतरेंगे।

वहीं, आरसीबी इस सीजन में नई ऊर्जा के साथ नजर आ रही है। आरसीबी 3 मैचों में दो जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। हेड-टू-हेड मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमें आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 33 बार आमने-सामने हुई हैं। मुंबई 19 बार और आरसीबी 14 बार मैच जीतने में सफल रही। वानखेड़े में दोनों टीमों के बीच कुल 12 मैच खेले गए। मुंबई 9 मैच और आरसीबी 3 मैच जीतने में सफल रही। हालाँकि, पिछले पांच मैचों में आरसीबी ने मुंबई पर दबदबा बनाया है। आरसीबी ने मुंबई को तीन बार हराया है। इसके साथ ही एमआई को दो जीत भी मिलीं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की भी आरसीबी के खिलाफ अग्निपरीक्षा होगी। क्योंकि, टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। इसके साथ ही आरसीबी इस बार अपने नए कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आरसीबी ने टूर्नामेंट की शुरुआत में अपने दोनों मैच जीते थे। हालाँकि, तीसरे मैच में उन्हें गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें हैं कि वह बतौर सलामी बल्लेबाज टीम को ठोस शुरुआत देंगे। हालांकि, इस सीजन में उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, जिसका असर टीम की पूरी बल्लेबाजी पर पड़ रहा है। रोहित चोट के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेल सके थे। इस बात पर भी संशय है कि रोहित आरसीबी के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं।

मुंबई इंडियंस के लिए राहत की बात यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं और खेलने के लिए उपलब्ध हैं। अगर रोहित शर्मा और बुमराह दोनों आरसीबी के खिलाफ खेलते हैं तो मुंबई मजबूत हो सकती है।

वहीं, आरसीबी के प्रशंसक चाहते हैं कि मुंबई के खिलाफ वानखेड़े में एक बार फिर विराट कोहली का बल्ला चले। विराट इस सीजन में बतौर ओपनर टीम को अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे हैं। विराट के अलावा फिल साल्ट बतौर सलामी बल्लेबाज धमाकेदार शुरुआत दे सकते हैं। मध्यक्रम में कप्तान रजत पाटीदार भी बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड नीचे आते हैं और कम गेंदों में बड़ा स्कोर बनाकर टीम को बड़े लक्ष्य तक ले जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Ghazipur में भीषण सड़क हादसा: 45 यात्रियों से भरी Tourist Bus पलटी, एक की मौत, 30 लोग घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें