Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

RCB ने टॉस जीतकर पंजाब को दिया बल्लेबाजी न्योता, दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में हुए बदलाव

May 29, 2025

RCB ने टॉस जीतकर पंजाब को दिया बल्लेबाजी न्योता, दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में हुए बदलाव

मुल्लांपुर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के क्वालीफायर -1 में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान के रूप में वापस लौटे रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट काफी सख्त लग रही है, उस पर घास की एक अच्छी परत है, तो शुरुआती ओवरों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पिछला मैच हर खिलाड़ी ने सौ प्रतिशत से भी ज्यादा दिया था। जितेश, सॉल्ट और कोहली शानदार थे। हमारी टीम में एक बदलाव है। जोश हेजलवुड की वापसी हुई है, वो नुवान तुषारा की जगह खेलेंगे।

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ’हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। अगर आप यहां के रिकॉर्ड को देखें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, तो मैं आशावादी हूं। दर्शकों का समर्थन शानदार रहा है, और जब आप मैदान में उतरते हैं तो ऐसी ऊर्ज की जरूरत होती है, जो हमें बहुत जोश भी देती है। हमारे ओपनर्स ने जिस बेखौफ अंदाज और शानदार रवैये के साथ खेल दिखाया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। हमारी टीम में एक बदलाव है। मार्को यानसन की जगह अजमतुल्लाह ओमरजई को मौका दिया गया है।

 

दोनों टीमें :

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जॉश इंगलिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बराड़, काइल जेमिसन, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह

इम्पैक्ट सब : विजयकुमार वैशाख, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांडय़ा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट सब: टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह, मयंक अग्रवाल, रासिख सलाम और मनोज भांडगे

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें