Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहित शर्मा ने जड़ा ‘शतक’, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय

October 25, 2025

रोहित शर्मा ने जड़ा ‘शतक’, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय

खेल डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज चल रही है। पहले दो मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है। अब तीसरा और आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। वहीं, रोहित शर्मा ने अपना शतक पूरा किया। ये उनका इस सीरीज में लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले एडिलेड में भी उन्होंने 73 रनों की पारी खेली थी।

100 से ज्यादा कैच लेने वाले दिग्गजों के क्लब में हुई रोहित की एंट्री
रोहित शर्मा भारत के लिए 100 या उससे ज्यादा कैच लेने वाले कुल छठे भारतीय बने हैं। उनसे पहले विराट कोहली, मोहम्मद अजहरूद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुरेश रैना यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। अब रोहित की दिग्गजों के क्लब में एंट्री हुई है।

 

साथ ही 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेते ही कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। ये कोहली का इस सीरीज का पहला पचासा है। इससे पहले दोनों वनडे में वह खाता तक नहीं खोल पाए थे।

विराट ने सचिन को पीछे छोड़
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाने के साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक बार 50+ स्कोर लगाने के मामले में सचिन को पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने वनडे में 70वीं बार चेज करते हुए 50+ स्कोर बनाया, जबकि सचिन ने इस दौरान 69 बार 50+ स्कोर किए हैं।

ये भी पढ़ेंः IND vs AUS: रोहित शर्मा की शतक से भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें