Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंत की वापसी, शमी को फिर नहीं मिला मौका… दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

November 5, 2025

पंत की वापसी, शमी को फिर नहीं मिला मौका… दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

खेल डेस्क: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में सबसे बड़ी खबर है ऋषभ पंत की वापसी हुई है और उन्हें टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। वहीं, शुभमन गिल को पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है। चोट से उबरने के बाद तेज गेंदबाज आकाश दीप की भी टीम में वापसी हुई है।

शमी को फिर नहीं मिला मौका

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने और चयन को लेकर चर्चाओं के बावजूद सेलेक्टर्स ने उन्हें मौका नहीं दिया। टीम की ओपनिंग जोड़ी पहले की तरह यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल पर ही निर्भर होगी। साई सुदर्शन को नंबर 3 पर उतारा जाएगा, जबकि नंबर 4 पर देवदत्त पडिक्कल या ध्रुव जुरेल में से किसी एक को जगह मिल सकती है। टीम में चार स्पिनर हैं, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर। तीन तेज गेंदबाज होंगे, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, और आकाश दीप। नीतीश कुमार रेड्डी को पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया गया है।

 

सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 14 नवंबर, कोलकाता (ईडन गार्डेन्स)
दूसरा टेस्ट: 22 नवंबर, गुवाहाटी
इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच (30 नवंबर से 6 दिसंबर तक) और  पांच टी20 मैच (9 दिसंबर से 19 दिसंबर तक) खेले जाएंगे।

भारत की टेस्ट टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर, उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।

भारत-ए टीम का ऐलान

चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम भी घोषित की है। तिलक वर्मा को कप्तान बनाया गया है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ उपकप्तान होंगे। तीनों मैच 13, 16 और 19 नवंबर को खेले जाएंगे।

इंडिया-ए की टीम:

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, विपराज निगम, मानव सुथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें