Rinku Singh Father passed away: खेल जगत से जुड़ी बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां, रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे
जानकारी के अनुसार, खचंद्र सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे। यह कैंसर की गंभीर अवस्था होती है, जिसमें बीमारी शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल सकती है। डॉक्टर लगातार उनका इलाज कर रहे थे, लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हो पा रहा था। पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत और ज्यादा नाजुक हो गई थी।

पिता की तबीयत बिगड़ने पर घर लौटे थे रिंकू सिंह
जब रिंकू सिंह को अपने पिता की खराब तबीयत की खबर मिली, तो उन्होंने तुरंत टीम इंडिया का साथ छोड़ दिया और अपने घर लौट आए। वह इस मुश्किल समय में अपने परिवार के साथ रहना चाहते थे।
रिंकू सिंह अपने परिवार से बेहद जुड़े हुए हैं और कई बार इंटरव्यू में अपने पिता के संघर्षों का जिक्र कर चुके हैं। उनके पिता ने कठिन हालात में परिवार का पालन-पोषण किया और रिंकू को क्रिकेटर बनने में पूरा समर्थन दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
खचंद्र सिंह के निधन से परिवार में शोक की लहर है। रिंकू सिंह और उनके परिवार के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसक भी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...