Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Deepika, Alia Bhatt और Sonali Bendre ने पेरिस ओलंपिक में टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला

July 27, 2024

Deepika, Alia Bhatt और Sonali Bendre ने पेरिस ओलंपिक में टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला

मुंबई : पेरिस ओलंपिक का शानदार आगाज हो गया है। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने भारतीय एथलीटों को हौसला बढ़ाया। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एथलीट्स के लिए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और टेबल टेनिस दिग्गज शरत कमल नजर आ रही है, जिन्होंने ओपनिंग सेरेमनी की परेड के दौरान ध्वजवाहक के रूप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया।

एक्टर अजय देवगन ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘सभी भारतीय एथलीटों के लिए…. आप हमारे देश का गौरव हैं। आप जो भी करते हैं, बेस्ट करते हैं। निश्चिंत रहें कि हम आपका खेल पूरे उत्साह के साथ देखेंगे। चीयर्स एंड गुड लक!’

सोनाली बेंद्रे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ओलंपिक में भारतीय एथलीटों की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ’टीम इंडिया के लिए उत्साह।’

आलिया भट्ट ने भी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ’आगे बढ़ो टीम इंडिया।’

कार्तिक आर्यन ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर ‘चंदू चैंपियन’ के अपने किरदार मुरलीकांत पेटकर की तस्वीर शेयर की और नोट में लिखा, ‘पेरिस ओलंपिक 2024 में हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों को शुभकामनाएं। चंदू चैंपियन में एक एथलीट की भूमिका निभाना एक अविश्वसनीय अनुभव और सम्मान रहा है। बता दें कि पेरिस ओलंपिक गेम्स का आगाज 26 जुलाई हो चुका है। खेल प्रतियोगिताएं 11 अगस्त तक चलेंगी। इसमें भारत के 117 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें