Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Deepti Sharma टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त दूसरे स्थान पर

January 31, 2024

Deepti Sharma टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में संयुक्त दूसरे स्थान पर

दुबई: भारत की दीप्ति शर्मा एक पायदान चढ़कर आईसीसी महिला टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में मंगलवार को संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि उनकी हमवतन रेणुका सिंह भी दसवें स्थान पर पहुंच गई हैं। दक्षिण अफ्रीका की स्पिनर नोंकुलुलेको एमलाबा तीन पायदान गिरकर दूसरे से पांचवें स्थान पर खिसक गई। दीप्ति के साथ पाकिस्तान की सादिया इकबाल दूसरे स्थान पर है जबकि इंगलैंड की सारा ग्लेन चौथे स्थान पर है। इंगलैंड की स्पिनर सोफी एक्सेलेटन शीर्ष पर बनी हुई है। हरफनमौलाओं की सूची में शीर्ष दस में कोई बदलाव नहीं है। इसमें दीप्ति चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। बल्लेबाजों में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना चौथे, जेमिमा रौड्रिग्स 13वें, शेफाली वर्मा 16वें और हरमनप्रीत कौर 17वें स्थान पर है। आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी शीर्ष पर हैं जबकि उनकी हमवतन ताहलिया मैकग्रा दूसरे स्थान पर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें