Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL: दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच Munaf Patel पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

April 18, 2025

IPL: दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच Munaf Patel पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी कोच मुनाफ पटेल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमैरिट अंक जमा किया गया है। बुधवार को खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा था जिसमें दिल्ली ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी। आईपीएल के बयान के अनुसार, ‘भारत के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने आईपीएल आचार संहिता के खेल भावना से विपरीत आचरण करने से संबंधित अनुच्छेद 2.20 के लैवल एक का अपराध स्वीकार कर लिया है।’ मुनाफ ने मैच रैफरी के इस फैसले को स्वीकार कर लिया है।’ मुनाफ संदेश देने के लिए अपने एक खिलाड़ी को मैदान में भेजना चाहते थे लेकिन मैच अधिकारियों ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।

ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें