Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली को गुजरात के खिलाफ करो या मरो मैच में मध्यक्रम की गुत्थी सुलझानी होगी

May 2, 2023

दिल्ली को गुजरात के खिलाफ करो या मरो मैच में मध्यक्रम की गुत्थी सुलझानी होगी

अहमदाबाद : भारतीय बल्लेबाजों और मध्यक्रम के निराशाजनक प्रदर्शन से आहत दिल्ली कैपिटल्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसे मंगलवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अक्षर पटेल को छोड़कर दिल्ली की तरफ से खेल रहा भारत का कोई भी बल्लेबाज अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है। पृथ्वी शॉ और सरफराज खान की लगातार नाकामी के कारण दिल्ली आठ मैचों में छह हार से अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है। दिल्ली को अब प्ले ऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए अपने बाकी बचे सभी छह मैचों में जीत दर्ज करनी होगी लेकिन उसके खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए यह मुश्किल लगता है। पृथ्वी की असफलता के कारण फिल सॉल्ट को कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिला। पिछले मैच में उन्होंने आक्रामक तेवर दिखाए और टीम उनसे तथा वार्नर और नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरने वाले मिशेल मार्श से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। मार्श ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में अपने ऑलराऊंड खेल का अच्छा प्रदर्शन किया था।

इस तरह है टीम
दिल्ली कैपिटल्स : डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, अमन हकीम खान, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसौव, एनरिक नोर्किया, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी और यश ढुल।

गुजरात टाइटंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें