Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार की नाबाद 169 रन की पारी के बावजूद Bangladesh को New Zealand ने 7 विकेट से हराया

December 20, 2023

सरकार की नाबाद 169 रन की पारी के बावजूद Bangladesh को New Zealand ने 7 विकेट से हराया
 नेलसन (न्यूजीलैंड): हेनरी निकोल्स (95) और विल यंग (89) शतक लगाने से चूक गये लेकिन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 128 रन की साझेदारी से न्यूजीलैंड ने दूसरे एकदिवसीय मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार की 169 रन की पारी से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 49.5 ओवर में 291 रन बनाये।
न्यूजीलैंड ने 46.2 ओवर में तीन विकेट पर 296 रन बना कर जीत दर्ज की। श्रृंखला के शुरुआती मैच में 105 रन बनाने वाले यंग ने मंगलवार को रचिन रंिवद्र (33 गेंद में 45 रन) के साथ पहले विकट के लिए 76 रन की साझेदारी कर टीम को ठोस शुरुआत दिलायी। उन्होंने 94 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाये। निकोल्स श्रृंखला के पहले मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे थे।
उन्होंने 99 गेंद की पारी में आठ चौका और एक छक्का लगाया।इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान टॉम लैथम (34) और टॉम ब्लंडेल (24) ने 22 गेंद शेष रहते न्यूजीलैंड को सात विकेट की आसान जीत दिला दी। इससे पहले सरकार ने 151 गेंद में 169 रन की पारी खेल टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की। वह लिटन दास (174 रन) इस प्रारूप में बांग्लादेश के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये।
पारी का आगाज करने वाले इस बल्लेबाज ने 22 चौके और दो छक्के लगाये। वह 49वें ओवर में आउट हुए। उनके अलावा विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम (57 गेंद में 45 रन) ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सके।न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और विलियम ओ‘राउरके ने तीन-तीन विकेट लिए। श्रृंखला का तीसरा मैच शनिवार को खेला जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें