Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

दीक्षा की बढ़त बरकरार, चार भारतीयों ने बनाई कट में जगह

September 2, 2023

दीक्षा की बढ़त बरकरार, चार भारतीयों ने बनाई कट में जगह

डबलिन: बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए आयरिश ओपन महिला गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में तीन अंडर 69 का स्कोर बनाकर अपनी एकल बढ़त बरकरार रखी। दीक्षा ने अंतिम चार होल में तीन बर्डी बनाकर दूसरे दौर का शानदार अंत किया। उन्होंने पहले दौर में सात अंडर 65 का कार्ड खेला था। इस तरह से अब उनका कुल स्कोर 10 अंडर है।

उन्होंने नीदरलैंड की ऐनी वान डैम (69-66), भारतीय मूल की अमेरिकी खिलाड़ी गुरलीन कौर (66-69) और इटली की एम्मा ग्रेची (66-69) पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है।दीक्षा के अलावा भारत की जिन अन्य खिलाड़ियों ने कट में जगह बनाई उनमें वाणी कपूर (73-70), रिधिमा दिलावरी (72-72) और त्वेसा मलिक (73-72) शामिल हैं।अमनदीप द्राल (75-74) कट में जगह नहीं बना पाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें