Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिनेश कार्तिक ने कहा, टी-20 विश्व कप खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हूं

April 21, 2024

दिनेश कार्तिक ने कहा, टी-20 विश्व कप खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हूं

कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सत्र में शानदार फॉर्म में चल रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए फिर से खेलने के अपने सपने को नहीं छोड़ा है और टी-20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने के लिए वह वो सबकुछ करेंगे जो वह कर सकते हैं।

संयुक्त राज्य अमरीका और वैस्ट इंडीज में 1 जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप तक कार्तिक 39 साल के हो जाएंगे। वह 2022 में आस्ट्रेलिया में टी20 अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप के अंतिम चरण का भी हिस्सा थे जो भारतीय टीम के लिए उनका अंतिम टूर्नामैंट था।

तबसे वह क्रिकेट विशेषज्ञ बन गए हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा, ‘अपने जीवन के इस पड़ाव में मेरे लिए भारत का प्रतिनिधित्व करना शानदार अहसास होगा। मैं ऐसा करने के लिए बेताब हूं। इस टी20 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के अलावा मेरी जिंदगी में इससे बड़ा कुछ नहीं होगा।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें