Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asian Gymnastics Championships में दीपा ने रचा इतिहास, बनीं स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय

May 27, 2024

Asian Gymnastics Championships में दीपा ने रचा इतिहास, बनीं स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय

नई दिल्ली: शीर्ष भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर (Dipa Karmakar) रविवार को यहां महिला वॉल्ट स्पर्धा (Asian Gymnastics Championships 2024) में पीला तमगा हासिल कर एशियाई सीनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली जिमनास्ट बन गयीं। दीपा (30 वर्ष) ने प्रतियोगिता के आखिरी दिन वॉल्ट फाइनल में 13.566 का औसत स्कोर बनाया।

उत्तर कोरिया की किम सोन हयांग (13.466) और जो क्योंग ब्योल (12.966) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीते। भारतीय खेल प्राधिकरण ने ट्वीट किया, ‘एशियाई जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में इतिहास रचा गया। प्रेरणादायी, दीपा को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई।’ रियो ओलंपिक 2016 में वॉल्ट फाइनल में चौथे स्थान पर रही दीपा ने 2015 चरण में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

आशीष कुमार ने 2015 एशियाई चैंपियनशिप में व्यक्तिगत फ्लोर एक्सरसाइज में कांस्य पदक जीता था। प्रणति नायक ने भी 2019 और 2022 चरण में वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था। डोपिंग उल्लघंन के कारण 21 महीने के निलंबन के बाद पिछले साल वापसी करने वाली दीपा आगामी पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें