Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

डीपी मनु ने थाईवान ओपन में भाला फेंक कर जीता स्वर्ण पदक

June 1, 2024

डीपी मनु ने थाईवान ओपन में भाला फेंक कर जीता स्वर्ण पदक

नई दिल्ली : भारत के डीपी मनु ने शनिवार को ताइपे में 81.58 मीटर थ्रो के साथ ताइवान ओपन 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ने अपने आखिरी प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दर्ज किया। ताइवान ओपन विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य स्तर की प्रतियोगिता है। इसमें खिलाड़ियों को महत्वपूर्ण रैंंकिग अंक भी मिलते हैं। मनु ने 78.32 मीटर थ्रो के साथ शुरुआत की, जबकि उनका दूसरा प्रयास 76.80 मीटर का रहा। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने तीसरे और पांचवें प्रयास में भाले को 80.59 मीटर और 81.52 मीटर दूर फेंककर अपने खेल के स्तर को ऊंचा किया।

वह अपने चौथे प्रयास में वैध थ्रो नहीं कर सके। यह प्रदर्शन हालांकि मनु के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84.35 मीटर से बहुत दूर था। यह मौजूदा सत्र में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रयास 82.06 से भी कम है, जो पिछले महीने भुवनेश्वर में फेडरेशन कप में आया था। वह फेडरेशन कप में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में छठे स्थान पर रहने वाले मनु को अभी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना बाकी है, जिसके लिए क्वालीफिकेशन मार्क 85.50 मीटर है। चोपड़ा और किशोर जेना पहले ही ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें