Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

द्रविड़ ने कहा- चयन के लिए विचार करने के लिए ईशान किशन को खेलना शुरू करना होगा

February 6, 2024

द्रविड़ ने कहा- चयन के लिए विचार करने के लिए ईशान किशन को खेलना शुरू करना होगा

राहुल द्रविड़ ने कहा कि विकेटकीपर ईशान किशन को राष्ट्रीय टीम में चयन के विचार के लिए किसी प्रकार का क्रिकेट खेलना शुरू करना होगा। द्रविड़ ने कहा, हर किसी के लिए वापसी का एक तय रास्ता है। मैं किशन मुद्दे पर उस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता। मैंने जितना हो सके इसे समझाने की कोशिश की है। मुद्दा यह है कि उसने खुद ब्रेक का अनुरोध किया था, हम उसे ब्रेक देकर खुश है।

भारतीय कोच ने कहा, ‘‘जब भी वह तैयार हो, मैंने यह नहीं कहा कि उसे घरेलू क्रिकेट खेलना है, मैंने कहा कि जब भी वह तैयार है, उसे कुछ क्रिकेट खेलना होगा और वापस आना होगा। यह उसे तय करना है कि वह कब खेलना शुरू करेगा। हम उसे कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं।’’

मौजूदा श्रृंखला में केएस भरत की खराब बल्लेबाजी के बाद टीम में किशन की वापसी की मांग उठ रही है। द्रविड़ ने कहा, ‘‘ हम किशन के संपर्क में है। उन्होंने अभी तक ठीक से खेलना शुरू नहीं किया है इसलिए फिलहाल इस पर हम विचार नहीं कर सकते। क्योंकि आप जानते हैं कि शायद वह तैयार नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें