Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुबई टेनिस चैंपियनशिप में जोकोविच पहुंचे क्वार्टरफाइनल में

March 2, 2023

दुबई टेनिस चैंपियनशिप में जोकोविच पहुंचे क्वार्टरफाइनल में

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने हॉलैंड के टेलन ग्रीक्सपुर को आसानी से हराकर दुबई टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। जोकोविच को अपने पहले मैच में जीत हासिल करने के लिए तीन सेटों तक जूझना पड़ा था लेकिन दूसरे मैच में वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे और उन्होंने ग्रीक्सपुर को बुधवार रात 6-2, 6-3 से हराकर एटीपी 500 टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बना ली।

35 वर्षीय जोकोविच ने बेसलाइन से जबरदस्त हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए 29 विनर्स लगाए। सत्र में 12-3 का रिकॉर्ड रखने वाले ग्रीक्सपुर के पास जोकोविच के प्रहारों का कोई जवाब नहीं था। जोकोविच ने इस जीत से दुबई में 13 बार उतरने में क्वार्टरफाइनल से पहले कभी नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा। सर्बियाई खिलाड़ी का क्वार्टरफाइनल में पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकाज से मुकाबला होगा।

एक अन्य मैच में दानिल मेदवेदेव ने अलेक्जेंडर बुबलिक को 6-4, 6-2 से हराकर अपनी लगातार 11वीं टूर लेवल जीत दर्ज की। मेदवेदेव ने यह मुकाबला मात्र 65 मिनट में जीता। मेदवेदेव का अगला मुकाबला बोर्ना कोरिच से होगा। कोरिच ने थानासी कोकिनाकिस को 6-7(4), 6-3, 7-5 से हराकर तीसरी सीड मेदवेदेव से क्वार्टरफाइनल में भिड़ने का अधिकार हासिल किया। कोरिच का मेदवेदेव के खिलाफ 4-2 का रिकॉर्ड है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें