Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ellyse Perry ने पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को बीच मैदान किया प्रपोज, सोशल पर तस्वीर वायरल

January 11, 2026

Ellyse Perry ने पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को बीच मैदान किया प्रपोज, सोशल पर तस्वीर वायरल

Ellyse Perry proposed Babar Azam News: पाकिस्तानी के बल्लेबाज बाबर आजम एक अलग ही वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी ने बाबर आजम को पूरे स्टेडियम के सामने शादी के लिए प्रपोज किया है। जैसे ही यह तस्वीर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई और लोग इस खबर को सच मानने लगे।

 

वायरल तस्वीर की सच्चाई क्या है?
हालांकि, इस वायरल तस्वीर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्टेट मिरर हिंदी भी इस तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने यह दावा किया कि यह तस्वीर और वीडियो एडिटेड हैं या फिर किसी मजाक का हिस्सा हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि भरोसेमंद क्रिकेट सूत्रों ने ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है और यह सिर्फ एक अफवाह है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

 

बिग बैश लीग में संघर्ष कर रहे बाबर आजम
पाकिस्तान के मशहूर बल्लेबाज बाबर आजम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेल रहे हैं। वह पहली बार इस टूर्नामेंट में सिडनी सिक्सर्स टीम की ओर से मैदान में उतरे हैं। हालांकि, अभी तक उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। बाबर ने अब तक कुछ ही मौकों पर अच्छी बल्लेबाजी की है और ज्यादातर मैचों में वह जल्दी आउट हो गए। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है।

 

खराब फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग
बाबर आजम की खराब फॉर्म को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई बार उनकी तुलना भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से भी की जाती है। कुछ पाकिस्तानी फैंस तो बाबर की तुलना विराट से करते हुए उनके प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यही वजह है कि बाबर इन दिनों खेल से ज्यादा सोशल मीडिया चर्चाओं में बने हुए हैं।

अफवाहों पर फैंस ने दी ये प्रतिक्रिया
पोस्ट के नीचे कई यूजर्स ने साफ लिखा कि यह खबर सच नहीं है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर बिना जांचे-परखे ऐसी खबरें तेजी से फैल जाती हैं, जिससे खिलाड़ियों को बेवजह सुर्खियों में आना पड़ता है।

 

बिग बैश लीग में बाबर का अब तक का प्रदर्शन
अगर बाबर आजम के प्रदर्शन की बात करें तो वह अब तक बिग बैश लीग में 7 मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 145 रन बनाए हैं। हालांकि इन रनों में 2 अर्धशतक शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका ओवरऑल प्रदर्शन निराशाजनक माना जा रहा है। फैंस को बाबर से बड़ी पारियां खेलने की उम्मीद थी, जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें