Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ENG vs SL: Joe Root ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट में श्रीलंका पर दिलाई जीत, जानें कैसा रहा मुकाबला

August 25, 2024

ENG vs SL: Joe Root ने इंग्लैंड को पहले टेस्ट में श्रीलंका पर दिलाई जीत, जानें कैसा रहा मुकाबला

मैनचेस्टर: जो रूट ने नाबाद 62 रन की पारी खेली जिसकी मदद से इंग्लैंड ने खराब शुरुआत से उबरकर श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट से हराया। इंग्लैंड के सामने 205 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम एक समय तीन विकेट पर 78 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। रूट ने यहीं से जिम्मेदारी संभाली।

उन्हें हैरी ब्रूक (32) का अच्छा सहयोग मिला जिससे इंग्लैंड लगातार चौथा टेस्ट मैच जीतने में सफल रहा। इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 205 रन बनाए। इंग्लैंड ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया था। इससे पहले श्रीलंका की टीम अपनी दूसरी पारी में 326 रन पर आउट हो गई थी। उसकी तरफ से सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कांमिडु मेंडिस ने सर्वाधिक 113 रन बनाए।

उनके आउट होने के बाद श्रीलंका की पारी बिखर गई। मेंडिस का यह चार टेस्ट मैच के अपने करियर का तीसरा शतक है। श्रीलंका ने अपने आखिरी चार विकेट 26 रन के अंदर गंवाए। दिनेश चंडीमल (79) आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज थे।इन दोनों टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में गुरुवार से खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें