Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

England को अब Champions Trophy के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखना चाहिए: Michael Atherton

November 3, 2023

England को अब Champions Trophy के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखना चाहिए: Michael Atherton

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल आथर्टन ने शुक्रवार को कहा कि जोस बटलर की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखना चाहिए क्योंकि वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी संभावनाएं लगभग ख़त्म हो गयी हैं। इंग्लैंड वर्तमान में 6 मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ लीग तालिका में सबसे नीचे है और उस पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई करने में असफल होने का खतरा मंडरा रहा है। आईसीसी विश्व कप 2023 की शीर्ष आठ टीमें मेजÞबान पाकिस्तान के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए क्वालीफाई करेंगी।

आथर्टन का मानना है कि इंग्लैंड को बाकी बचे सभी मैच जीतकर विश्व कप तालिका में शीर्ष 8 में पहुंचने की कोशिश करनी चाहिए ताकि वे 2025 के टूर्नामेंट में खेल सकें। ‘इंग्लैंड एकदिवसीय क्रिकेट में लंबे समय से एक महान टीम रही है और हममें से कोई भी वास्तव में यह स्पष्टीकरण देने में सक्षम नहीं है कि चीजें योजना के अनुसार क्यों नहीं हुई।

आथर्टनने अपने यूट्यूब चैनल पर एबी डिविलियर्स से बात करते हुए कहा, ‘एक बात यह हो सकती है कि 18 महीने पहले इंग्लैंड अपने टेस्ट क्रिकेट में ऐसी ही स्थिति में था और फिर बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के आने के बाद, पूरा ध्यान उनके बैजबॉल प्रोजेक्ट पर था और टीम ने पर्याप्त वनडे मैच नहीं खेले और जब उन्होंने इसे खेला, तो वे विश्व कप 2023 की तैयारी में अपनी पहली पसंद की टीम के साथ नहीं खेले। ‘

उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड के लिए मुख्य बात शीर्ष 7 या 8 में आना और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करना है। और अगर वे इसके लिए क्वालीफाई नहीं करते हैं, तो यह काफी बड़ा परिणाम होगा।‘ इंग्लैंड अपने अंतिम तीन ग्रुप-स्टेज मैचों में अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया, पुणे में नीदरलैंड और कोलकाता में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें