Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

England ने Australia पर बनाई 377 रन की बढ़त, स्टार्क ने चटकाए 4 विकेट

July 30, 2023

England ने Australia पर बनाई 377 रन की बढ़त, स्टार्क ने चटकाए 4 विकेट

लंदन: इंगलैंड ने शनिवार को 5वें और अंतिम एशेज टैस्ट के तीसरे दिन पूर्व कप्तान जो रूट की 91 रन और जॉनी बेयरस्टो की 78 रन की पारी के दम पर आस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेलते हुए लीड को 350 रन के पार पहुंचा दिया। इससे पहले जैक क्राऊली ने शानदार फार्म जारी रखते 73 रन की पारी खेलकर इंगलैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने बेन डकैट (42 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंगलैंड ने दूसरी पारी में 9 विकेट के नुक्सान पर 389 रन बना लिए थे।

क्रीज पर स्टुअर्ड ब्रॉड 2 और जेम्स एंडरसन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंगलैंड ने शानदार वापसी करते हुए 377 रन की लीड बना ली है। आस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने 4 विकेट चटकाए और टॉड मर्फी ने उनका अच्छा साथ देते हुए 3 विकेट लिए। सुबह के सत्र में बेन डकैट 42 रन बनाकर आऊट हुए। पैट कमिंस (64 रन देकर 1 विकेट) की गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में जैक क्राऊली का बल्ला छुआकर स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। इससे क्राऊली की शानदार एशेज शृंखला का अंत हुआ जिन्होंने 9 पारियों में कुल 480 रन बनाए

एशेज के बाद रिटायर नहीं होना चाहते एंडरसन इंगलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि वह 5वें एशेज टैस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा नहीं कहना चाहते, क्योंकि अभी वह अपनी टीम को बहुत कुछ दे सकते हैं। इंगलैंड के लिए सर्वाधिक विकेट ले चुके एंडरसन रविवार को 41 वर्ष के हो जाएंगे। उन्होंने कहा,‘मुझे नहीं लगता कि मैने खराब गेंदबाजी की या मेरी रμतार कम हुई है। मुझे लगता है कि अभी भी इस टीम को बहुत कुछ दे सकता हूं। उन्होंने कहा,‘जहां तक संन्यास का सवाल है तो मैं जल्दी ही नहीं लेने वाला। अभी मैं बहुत कुछ दे सकता हूं। आप दुआ करते हैं कि खराब दौर बड़ी शृंखलाओं में नहीं आए लेकिन मेरे साथ ऐसा हो रहा है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें