
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 16 जुलाई से साउथैम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर होगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस आगामी वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
इस स्क्वाड में सबसे बड़ी वापसी इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट की हुई है, जो टी20 सीरीज के दौरान चोटिल होने के कारण बीच सीरीज से बाहर हो गई थीं। इसके अलावा टीम में अनुभवी स्पिनर सोफी एक्लस्टोन और युवा खिलाड़ी माया बाउचर की भी वापसी हुई है।
कोच का बयान
इंग्लैंड महिला टीम की हेड कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने टीम चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “टी20 सीरीज के अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में हम पर काफी दबाव रहा, लेकिन इस दौरान खिलाड़ियों ने बहुत कुछ सीखा है। वनडे सीरीज में हम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद के साथ उतरेंगे।”
ब्रंट की चोट और वापसी
टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान, जो ब्रिस्टल में खेला गया था, इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट चोटिल हो गई थीं और उन्हें शेष सीरीज से बाहर कर दिया गया था। अब टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वे पूरी तरह फिट होकर वनडे मुकाबलों में मैदान पर वापसी करेंगी और टीम का नेतृत्व करेंगी।
वनडे सीरीज का शेड्यूल:
1. पहला वनडे – 16 जुलाई, रोज बाउल, साउथैम्प्टन
2. दूसरा वनडे – 19 जुलाई, लॉर्ड्स, लंदन
3. तीसरा वनडे – 22 जुलाई, चेस्टर ली-स्ट्रीट
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड महिला टीम की स्क्वाड:
नैट सिवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, माया बाउचर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, एलिस डेविडसन-रिचर्ड्स, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, एमी जोन्स, एम्मा लैम्ब, लिंसी स्मिथ
मेष: दिन शुभ रहेगा...