Site icon Dainik Savera Times

इंग्लैंड के Jack Leach मंगलवार को कराएंगे घुटने की सर्जरी,हैदराबाद शुरुआती टेस्ट में हुए थे चोटिल

इस 32 वर्षीय स्पिनर को मैदान पर चोट लगने के कारण काफी अधिक सूजन आई और वह दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए जिसके बाद उन्हें दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा। बीबीसी ने लीच के हवाले से कहा, ‘‘सूजन खत्म करने के लिए मैं ऑपरेशन कराने जा रहा हूं क्योंकि यह ठीक नहीं हो रही है।’रिपोर्ट में कहा गया है,

कि क्रोहन रोग (बड़ी आंत को प्रभावित करने वाला रोग) से पीड़ित लीच के लिए घुटने की चोट नवीनतम समस्या है। इससे पहले वह पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण पिछले साल इंग्लैंड में एशेज में भी नहीं खेल पाए थे। पांच साल पहले 2019 में न्यूजीलैंड दौरे पर लीच को सेप्सिस (एक प्रकार का संक्रमण) भी हो गया था। लीच ने कहा, ‘‘यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण था।

यह मैदान पर पहली पारी की दूसरी गेंद के दौरान हुआ इसलिए पूरे मैच में मैं घुटने की समस्या के साथ खेल रहा था। इससे उबरने में लंबा समय लगेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऑपरेशन करवाने की जरूरत है और फिर उम्मीद है कि मैं क्रिकेट खेलना शुरू कर सकूंगा। मुझे क्रिकेट खेलने और फिर से थोड़ी लय हासिल करने में अच्छा लगेगा।’’भारत का टेस्ट दौरा खत्म होने के बाद इंग्लैंड अगला टेस्ट लार्ड्स में 10 जुलाई से खेलेगा।

Exit mobile version