-
लंदन: भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर होने के बाद इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच मंगलवार को घुटने की सर्जरी कराएंगे।
इंग्लैंड के सबसे अनुभवी स्पिनर के रूप में भारत गए लीच ने हैदराबाद में केवल शुरुआती टेस्ट में हिस्सा लिया जिसे उनकी टीम ने 28 रन से जीता।