Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लिश प्रीमियर लीग: सिटी की जीत में हैलेंड का एक और रिकॉर्ड

April 16, 2023

इंग्लिश प्रीमियर लीग: सिटी की जीत में हैलेंड का एक और रिकॉर्ड

मैनचेस्टर: एर्लिंग हैलेंड ने शनिवार को यहां दो गोल दागकर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के एक सत्र में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की जिससे मैनचेस्टर सिटी ने लीसेस्टर को 3-1 से हरा दिया।इस जीत से गत चैंपियन सिटी की टीम शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल से सिर्फ तीन अंक पीछे रह गई है। आर्सेनल के 30 मैच में 73 जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद सिटी के इतने ही मैचों में 70 अंक हैं।

लीसेस्टर के खिलाफ हैलेंड सिर्फ मध्यांतर तक खेले लेकिन नॉर्वे के इस अंतरराष्ट्रीय ने इस दौरान दो गोल दागे। उन्होंने एक गोल पेनल्टी पर किया जबकि दूसरा गोल केविन डि ब्रून के थ्रो बॉल पर दागा।हैलेंड के नाम मौजूदा सत्र में अब 32 गोल हो गए हैं और उन्होंने लीवरपूल के मोहम्मद सालाह की बराबरी की जिन्होंने 2017-18 में 38 मैच के ईपीएल सत्र में इतने गोल दागे थे।

हैलेंड के पास 42 मैच के सत्र का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा जो 34 गोल का है। यह रिकॉर्ड एंडी कोल (न्यूकासल की ओर से 1993-94 में) और एलेन शियरर (ब्लैकबर्न की ओर से 1994-95 में) के नाम दर्ज है।चेल्सी को इस बीच ब्राइटन के खिलाफ 1-2 की शिकस्त झेलनी पड़ी जो फ्रेंक लैंपर्ड के मार्गदर्शन में टीम की लगातार तीसरी हार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें