Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण एनरिक नोर्त्जे बाहर; बावुमा राइट एडिक्टर स्ट्रेन के कारण चौथा वनडे नहीं खेलेंगे

September 15, 2023

पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण एनरिक नोर्त्जे बाहर; बावुमा राइट एडिक्टर स्ट्रेन के कारण चौथा वनडे नहीं खेलेंगे

सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नोत्र्जे पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के बाकी दो मैचों से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । एक बयान में कहा गया, ‘इस सप्ताह 29 वर्षीय खिलाड़ी का स्कैन कराया गया और एक विशेषज्ञ से सलाह ली गई और वह प्रोटियाज मेडिकल टीम की देखरेख में इस सप्ताह के अंत में फिर से गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे। उचित समय पर आगे की जानकारी दी जाएगी।‘

हालाँकि, सीएसए ने अभी तक किसी प्रतिस्थापन का नाम नहीं बताया है। नोत्र्जे के बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की चिंता इस खबर से और बढ़ गई है कि फॉर्म में चल रहे कप्तान तेम्बा बावुमा भी राइट एडिक्टर स्ट्रेन के कारण पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। बावुमा की अनुपस्थिति में एडेन मार्करम चौथे वनडे में प्रोटियाज़ टीम की कप्तानी करेंगे।

सीएसए ने कहा, ‘वनडे कप्तान बावुमा शुक्रवार को सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में होने वाले चौथे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। बावुमा के दाहिने एडिक्टर में खिंचाव है और एहतियात के तौर पर उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया है।‘ टी20 सीरीज में 3-0 से हार झेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका पांच मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से पीछे है और सीरीज बरकरार रखने के लिए उसे अगला मैच जीतना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें