Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज गेंदबाजी की नई सनसनी मयंक यादव पर होगी निगाहें, जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगा लखनऊ

April 7, 2024

तेज गेंदबाजी की नई सनसनी मयंक यादव पर होगी निगाहें, जीत की हैट्रिक पूरी करने उतरेगा लखनऊ

लखनऊ: भारतीय तेज गेंदबाजी की नई सनसनी मयंक यादव के शानदार प्रदर्शन से पिछले 2 मैच में जीत दर्ज करने वाली लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) मैच में अपना विजय अभियान जारी रखकर जीत की हैट्रिक लगाने की इरादे से मैदान पर उतरेगी। मयंक ने अपनी गति से अभी तक हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

पिछले दोनों मैच में उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। इस 21 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पंजाब ंिकग्स के खिलाफ 27 रन देकर 3 विकेट लिए थे जबकि इसके बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। अपने इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

भारतीय टीम में जगह मिलने के लिए दो मैच का प्रदर्शन मानदंड नहीं हो सकता है और मयंक को निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है जिस पर राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की निगाह भी टिकी होगी। बल्लेबाजी विभाग में लखनऊ के पास ¨क्वटन डिकॉक और केएल राहुल के रूप में शानदार सलामी जोड़ी है। डिकॉक ने पिछले 2 मैच में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम को राहुल से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें