Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिडनी में रोहित-कोहली से फैंस को उम्मीदें, भारत की जीत का भरोसा

October 25, 2025

सिडनी में रोहित-कोहली से फैंस को उम्मीदें, भारत की जीत का भरोसा

सिडनी में रोहित-कोहली से फैंस को उम्मीदें, भारत की जीत का भरोसा सिडनी, 25 अक्टूबर । ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

भले ही टीम इंडिया सीरीज के शुरुआती दोनों मैच हारकर सीरीज गंवा चुकी है, लेकिन भारतीय फैंस सिडनी में टीम को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। फैंस को इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली से खासा उम्मीदें हैं।

स्टेडियम के बाहर मौजूद एक फैन ने आईएएनएस से कहा, “तमाम फैंस को लगता है कि ये विराट कोहली का सिडनी में आखिरी मैच हो सकता है। ऐसे में हम कोहली के बल्ले से शतक चाहते हैं। हालांकि, हम नहीं चाहते कि कोहली वनडे विश्व कप 2027 से पहले रिटारमेंट लें।

हमें उम्मीद है कि भारत इस मुकाबले को जीतेगा।” एक अन्य फैन ने कहा, “पिछले दो मुकाबले विराट कोहली के लिए निराशाजनक रहे, लेकिन हम चाहते हैं कि कोहली इस मैच में वापसी करें। रोहित शर्मा ने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के साथ हमारा भरोसा जीता है।

भारत जरूर इस मैच में वापसी करेगा।” एक महिला फैन ने कहा, “शायद ये विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में आखिरी मैच हो सकता है। विराट कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

दूसरी ओर, रोहित शर्मा एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने विश्व कप खिताब अपने नाम किया है। हम चाहते हैं कि कोहली-रोहित भविष्य में बिग बैश लीग (बीबीएल) खेलें।

भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। उनकी इस टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज मौजूद हैं। उनके अलावा, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा इस मैच का हिस्सा हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान मिचेल मार्श के हाथों में है। ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा और जोश हेजलवुड को शामिल किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें