Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

FIH Hockey Pro League: एफआईएच हॉकी प्रो लीग में जर्मनी ने भारत को 4-1 से हराया

February 19, 2025

FIH Hockey Pro League: एफआईएच हॉकी प्रो लीग में जर्मनी ने भारत को 4-1 से हराया

FIH Hockey Pro League: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच हॉकी प्रो लीग में इस बार भी करारी हार का सामना करना पड़ा है। बता दे कि इस एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अब तक के खेले गए तीन मुकाबले में भारत को दो में हार का सामना करना पड़ा है। विश्व चैंपियन जर्मनी ने मंगलवार को पुरुष एफआईएच हॉकी प्रो लीग के रोमांचक मुकाबले में भारत को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। बता दे कि भुवनेश्वर के प्रतिष्ठित कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में जर्मनी के लिए फ्लोरियन स्पर्लिंग ने (सातवें) मिनट, थिस प्रिंज ने (14वें) मिनट, मिशेल स्ट्रुथॉफ ने (48वें) मिनट और राफेल हार्टकोफ ने (55वें) मिनट में गोल किए।

भारत की ओर से एकमात्र गोल

वहीं भारत की ओर से एकमात्र गोल गुरजंत सिंह ने (13वें )मिनट में किया। पहले क्वार्टर में जर्मनी की ओर से फ्लोरियन स्पर्लिंग ने सातवें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके कुछ देर बाद ही भारत के गुरजंत सिंह ने 13वें मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

थिस प्रिंज ने गोल करके अपनी टीम को दिलाई बढ़त

जर्मनी के थिस प्रिंज ने 14वें मिनट में एक और गोल करके अपनी टीम की बढ़त को 2-1 कर दिया। भारत ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में आक्रामक प्रदर्शन किया। लेकिन भारतीय खिलाड़ी गोल करने में विफल रहे। 48वें मिनट में जर्मनी ने मिशेल स्ट्रुथॉफ के जरिए गोलकर बढ़त को 3-1 कर दिया। इसके दो मिनट बार राफेल हार्टकोफ ने जर्मनी के चौथा गोल कर अपनी टीम जीत सुनिश्चित कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें