Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

MLC में टैक्सास सुपर किंग्स के कोच होंगे फ्लेमिंग

March 22, 2023

MLC में टैक्सास सुपर किंग्स के कोच होंगे फ्लेमिंग

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग मेजर क्रिकेट लीग में डलास स्थित टैक्सास सुपर किंग्स टीम के कोच होंगे जिसने आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ करार किया है ।चार बार की आईपीएल चैम्पियन सीएसके ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका में नये टी20 टूर्नामेंट के मुताल्लिक वह कोई बड़ा खुलासा करेगी । टीएसके ने एक बयान में कहा कि उसे सीएसके के अनुभव का मैदान पर लाभ मिलेगा ।

इसने एक बयान में कहा ,‘‘ टैक्सास सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग होंगे जो न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर ंिकग्स के कोच है । उन्होंने न्यूजीलैंड के कप्तान के तौर पर 2005 में पहला टी20 मैच खेला था ।’’ फ्लेमिंग के साथ सीएसके चार बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है । सीएसके के अलावा 13 जुलाई से शुरू हो रही एमएलसी में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने भी निवेश किया है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें