Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Test Championship: पूर्व क्रिकेटर Ian Healy ने Sam Constas को घर भेजने वाली मांग का किया समर्थन

February 4, 2025

World Test Championship: पूर्व क्रिकेटर Ian Healy ने Sam Constas को घर भेजने वाली मांग का किया समर्थन

नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान हीली ने भी सैम कोंस्टास को श्रीलंका दौरे से वापस घर भेजने की मांग का समर्थन किया है, ताकि यह युवा खिलाड़ी इस साल के अंत में होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से पहले कुछ महत्वपूर्ण शेफील्ड शील्ड मैच खेल सके। कोंस्टास ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में शानदार डेब्यू प्रदर्शन करके धूम मचा दी थी।

उनकी बल्लेबाजी की धार ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थीं। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ उनका सामना यादगार रहा। हालांकि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो टेस्ट में खेलने के बाद 19 वर्षीय खिलाड़ी को गाले में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह नहीं मिली है। कोंस्टास की जगह जोश इंगलिस ने जगह बनाई, जबकि ट्रेविस हेड ने ओपनिंग की। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया ने गाले में मेजबान टीम पर दबदबा बनाया, इसलिए गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव करने की संभावना नहीं है। इयान हीली का मानना है कि कोंस्टास को शेफील्ड शील्ड में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलने के लिए स्वदेश लौटना चाहिए, ताकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले उन्हें रेड-बॉल का अधिक अनुभव मिल सके।

हीली ने कहा,‘आप टेस्ट टीम में सिर्फ मौके नहीं देते, इसलिए जब तक सभी फिट हैं, तब तक वही टीम रहेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम वही रहेगी, और मुझे यह विचार पसंद आया। ‘उन्होंने दुबई में एक सप्ताह बिताया, श्रीलंका में एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक प्रशिक्षण लिया, टेस्ट मैच देखा और ड्रेसिंग रूम में रहकर देखा कि खिलाड़ी प्रत्येक सत्र में किस तरह से खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘अब, अगर आप उसे नहीं खेलाना चाहते हैं, तो वह न्यू साउथ वेल्स के लिए खेल सकता है और ज्यादा से ज्यादा लाल गेंद का अभ्यास कर सकता है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर वापस आएगा, इसलिए उसे लाल गेंद से कुछ क्रिकेट खेलना होगा।

हीली का मानना है कि पिछले कुछ सप्ताह कोंस्टास के लिए सीखने का एक मूल्यवान अनुभव रहे होंगे, जिससे उसे यह समझने में मदद मिली कि विदेशी परिस्थितियों में सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है। इससे पहले, पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने कहा था कि कोंस्टास को गाबा में क्वींसलैंड के खिलाफ आगामी शेफील्ड शील्ड मुकाबले में खेलने के लिए न्यू साउथ वेल्स लौटना चाहिए।

ये भी पढ़ें :- तमिलनाडु में भीषण हादसा: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें