Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ में फोस्टर, फ्लेमिंग और बेल शामिल

August 23, 2023

विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ में फोस्टर, फ्लेमिंग और बेल शामिल

आकलैंड: न्यूजीलैंड ने भारत में होने वाले विश्व कप से पहले टीम के कोचिंग स्टाफ में पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के साथ इंग्लैंड के इयान बेल और जेम्स फोस्टर को शामिल किया है । फ्लेमिंग और पूर्व विकेटकीपर फोस्टर के पास आईपीएल का अनुभव भी है । फ्लेमिंग एक दशक से अधिक समय से चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच हैं और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम को पांच आईपीएल खिताब दिला चुके हैं । वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के जरिये कीवी टीम से जुड़ेंगे ।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ फ्लेमिंग का आना टीम के लिये और स्टाफ के लिये भी बहुत अच्छा है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ उनके पास भारत में खेलने का अपार अनुभव है और आईपीएल की शुरूआत से चेन्नई टीम के साथ है । उनसे भारत में खेलने को लेकर काफी उपयोगी जानकारी मिलेगी।’’ दूसरी ओर फोस्टर कोलकाता नाइट राइडर्स के मौजूदा सहायक कोच हैं । वह दुनिया भर में टी20 लीग में कोचिंग कर चुके हैं ।वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के जरिये टीम से जुड़ेंगे । इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज बेल इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने के आखिर में होने वाली टी20 श्रृंखला के जरिये न्यूजीलैंड टीम से जुडेंगे । वह ल्यूक रोंची की जगह बल्लेबाजी कोच होंगे ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें