Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रिकेटर Umesh Yadav को दोस्त ने लगाया चूना, प्लॉट खरीदने के नाम पर की 44 लाख की ठगी

January 22, 2023

क्रिकेटर Umesh Yadav को दोस्त ने लगाया चूना, प्लॉट खरीदने के नाम पर की 44 लाख की ठगी

नागपुर: भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव से उनके दोस्त और उनके पूर्व मैनेजर ने कथित रूप से 44 लाख रुपए की ठगी की जो महाराष्ट्र के नागपुर में उनके नाम पर एक प्लॉट खरीदने के नाम की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नागपुर निवासी उमेश यादव की शिकायत पर शैलेश ठाकरे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। ठाकरे (37) कोराडी का निवासी है और उमेश यादव का दोस्त है।

अधिकारी ने कहा कि उमेश यादव ने दोस्त ठाकरे को 15 जुलाई 2014 को अपना मैनेजर नियुक्त किया क्योंकि उस समय वह बेरोजगार था। अधिकारी ने कहा, ‘ठाकरे धीरे धीरे उमेश यादव के विश्वासपात्र हो गए और उन्होंने उमेश यादव के सभी वित्तीय मामले देखना शुरू कर दिया।’ उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी नागपुर में जमीन खरीदना चाहता था और इस बारे में ठाकरे से कहा। उन्होंने कहा, ‘ठाकरे ने एक बंजर इलाके में एक प्लॉट देखा और उमेश यादव को बताया कि वह उन्हें 44 लाख रुपए में यह दिला देगा और उन्होंने भी ठाकरे के खाते में यह राशि जमा कर दी, लेकिन ठाकरे ने अपने नाम पर यह प्लॉट खरीद लिया।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें