Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

गौतम गंभीर ने बोले, जानता था कि सुनील नारायण टी-20 का महान क्रिकेटर बनेगा

April 21, 2024

गौतम गंभीर ने बोले, जानता था कि सुनील नारायण टी-20 का महान क्रिकेटर बनेगा

कोलकाता: भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सुनील नारायण को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताते कहा कि जब उसने 2011 में भारत के खिलाफ वनडे पदार्पण किया था तो उन्हें अंदाजा हो गया था कि वैस्ट इंडीज का यह खिलाड़ी टी20 क्रिकेट का महान क्रिकेटर बनेगा।

केकेआर के पूर्व कप्तान और अब टीम के मार्गदर्शक गंभीर ने खुलासा किया कि 2011 में नारायण को पदार्पण श्रृंखला में खेलते हुए देखने के बाद ही उन्होंने वैस्ट इंडीज के इस खिलाड़ी को आईपीएल के लिए शामिल करने का फैसला किया था।

गंभीर ने कहा, ‘मैंने 7 या 8 गेंदों का ही सामना किया होगा और मुझे लगा कि यह खिलाड़ी खेल का महान क्रिकेटर बनेगा, विशेषकर टी20 क्रिकेट में।’ उन्होंने कहा, ‘देखिये अब सुनील नारायण कहां हैं? शायद वह आईपीएल इतिहास का सबसे महान गेंदबाज है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें