Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian Super League match में गोवा ने चेन्नईयिन को 3-0 से हराया

November 6, 2023

Indian Super League match में गोवा ने चेन्नईयिन को 3-0 से हराया

 

चेन्नई: एफसी गोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में चेन्नईयिन एफसी को 3-0 से हरा दिया। जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में रविवार रात खेले गये मुकाबले में एफसी गोवा के जय गुप्ता ने 13वें मिनट में बोरिस सिंह की बेहतरीन मदद से गोलकर टीम को बढ़त दिलाई।

इसके बाद मिडफील्डर रोवलिन बोर्जेस ने सामूहिक प्रयास से 24वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दिया। एफसी गोवा के उदांता सिंह ने 72वें मिनट में 18-यार्ड बॉक्स के बाहर से शानदार प्रयास करते हुए तीसरा गोल दागा। वहीं चेन्नईयिन एफसी गोल करने में असफल रही और मुकाबला 3-0 से हार गई। लीग में एफसी गोवा 27 नवंबर को जमशेदपुर एफसी से जबकि चेन्नईयिन एफसी 25 नवंबर को घरेलू मैदान पर ईस्ट बंगाल एफसी से भिड़ेगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें