Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 के लिए नॉमिनी हुए गोल्डन ब्वॉय Neeraj Chopra, आप भी ऐसे कर सकते हैं वोट

October 13, 2023

‘वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 के लिए नॉमिनी हुए गोल्डन ब्वॉय Neeraj Chopra, आप भी ऐसे कर सकते हैं वोट

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) का नाम वर्ल्ड एथलेटिक्स ने ‘मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड’ (Men’s World Athlete of the Year 2023 Award) के लिए नामांकित किया है।

 

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (World Athletics) ने गरुवार को इस पुरस्कार के लिए 11 एथलीटों के नामों की सूची जारी की है। इसमें भारत के स्टार भाला फेंक चैंपियन नीरज चोपड़ा तथा एथलीट की विभिन्न स्पार्धाओ में शानदार प्रदर्शन करने वाले रयान क्राउसर (अमेरिका), मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन), सूफ़ियान एल बक्काली (मोरक्को), जैकब इंगेब्रिग्त्सेन (नॉर्वे), केल्विन किप्टम (केन्या), पियर्स लेपेज (कनाडा), नोह लाइल्स (अमेरिका), अल्वारो मार्टिन (स्पेन), मिल्टियाडिस टेंटोगलोउ (यूनान) और कार्स्टन वारहोल्म (नॉर्वे), के नाम शामिल है।

 

नीरज चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत में बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर पहले भारतीय होने का इतिहास रचा था। उसके बाद 25 वर्षीय खिलाड़ी ने एशियन खेलों में अपने खिताफ को कायम रखा। हालांकि इससे पहले वह डायमंड लीग 2023 में दूसरे स्थान पर रहे थे। नीरज चोपड़ा वर्ष 2023 के पुरुष विश्व एथलीट पुरस्कार के लिए चुने गए 11 एथलीटों में से एक हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें बाक़ी दस एथलीटों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

 

अमेरिका के स्प्रिंटर नोह लायल्स 100 मीटर और 200 मीटर के विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने बुडापेस्ट 2023 में पुरुषों की 4×100 मीटर रिले में अमेरिका के लिए स्वर्ण पदक भी जीता था। मोरक्को के सूफियान एल बक्काली, जो 3000 मीटर स्टीपलचेज में एक दिग्गज खिलाड़ी हैं। वह छह फाइनल में अपराजित रहे हैं। ओलंपिक चैंपियन ने इस साल की शुरुआत में उन्होंने विश्व खिताब को डिफेंड भी किया था।

 

ऐसे करें नीरज चोपड़ा को वोट

पुरुषों के पोल वॉल्ट में मौजूदा विश्व चैंपियन स्वीडन के मोंडो डुप्लांटिस भी 11 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। इसके साथ ही साथ 20 किमी और 35 किमी स्पर्धाओं में विश्व चैंपियन स्पेनिश रेस वॉकर अल्वारो मार्टिन भी इस सूची में है। उल्लेखनीय है कि मेंस वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2023 अवार्ड के लिए चुने गए एथलीटों का चयन एथलेटिक्स विशेषज्ञों के एक अंतरराष्ट्रीय पैनल द्वारा किया जाता है इसमें विश्व एथलेटिक्स के सभी छह महाद्वीपीय क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होते है। तीन-तरफा वोटिंग प्रक्रिया के द्वारा 13 या 14 नवंबर को विश्व एथलेटिक्स अंतिम पांच फाइनलिस्ट एथलीटों का ऐलान करेगा।

 

वर्ल्ड एथलेटिक्स परिषद और वर्ल्ड एथलेटिक्स फैमिली ईमेल द्वारा अपना वोट डालेंगे। वहीं, प्रशंसक वर्ल्ड एथलेटिक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन मतदान कर सकेंगे। वर्ल्ड एथलेटिक्स ऑफ द ईयर के लिए मतदान 28 अक्तूबर को समाप्त होगा।

11 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
विश्व एथलेटिक्स परिषद के वोट नतीजे के 50 प्रतिशत के लिए गिने जाएंगे जबकि वर्ल्ड एथलेटिक्स फैमिली के वोट और जनता के वोट अंतिम परिणाम के 25 प्रतिशत के लिए गिने जाएंगे। 11 दिसंबर को वर्ल्ड एथलेटिक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विजेता के नाम की घोषणा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें