Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बल्लेबाज Sunil Gavaskar कहा : Kohli पारी की करें शुरूआत , तीसरे नंबर पर उतरे Yashasvi

June 4, 2024

बल्लेबाज Sunil Gavaskar कहा : Kohli पारी की करें शुरूआत , तीसरे नंबर पर उतरे Yashasvi

न्यूयॉर्क : महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में विराट कोहली को कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारत के लिए पारी का आगाज करना चाहिए जबकि यशस्वी जायसवाल को तीसरे नंबर पर उतरना चाहिए। टी20 विश्व कप में कोहली के बल्लेबाजी क्रम को लेकर काफी चर्चा हो रही है। वह लंबे समय से सीमित ओवरों में तीसरे नंबर पर उतरते आए हैं। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए उन्होंने 15 मैचों में 741 रन बनाए।

गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ रोहित शर्मा और विराट कोहली को पारी का आगाज करना चाहिए। यशस्वी जायसवाल को तीसरे नंबर पर उतरना चाहिए। उन्होंने कहा ,‘‘ चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव, पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत और छठे नंबर पर हार्दिक पंड्या को उतरना चाहिए। सातवें नंबर पर रंविद्र जडेजा और आठवें नंबर पर शिवम दुबे, नौवे नंबर पर कुलदीप यादव, दसवें पर जसप्रीत बुमराह और 11वें पर मोहम्मद सिराज उतरना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें