Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023: बराबरी के मुकाबले में आज आमने-सामने होंगे GT और RR, जानें कब है मैच

April 16, 2023

IPL 2023: बराबरी के मुकाबले में आज आमने-सामने होंगे GT और RR, जानें कब है मैच

अहमदाबाद: पिछलेमैच में पंजाब किंग्स पर रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद गुजरात टाइटंस का सामना इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा तो उनका इरादा अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज होने का रहेगा। अब तक हार्दिक पंड्या की टाइटंस ने संजू सैमसन की अगुवाई वाली रॉयल्स के खिलाफ तीनों मैच जीते हैं, लिहाजा मनोवैज्ञानिक रूप से उसका पलड़ा भारी होगा।टाइटंस फिलहाल 6 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल्स के भी 6 अंक हैं लेकिन नैट रनरेट के आधार पर तीनों टीमें अलग-अलग पायदान पर हैं। रॉयल्स और टाइटंस बल्लेबाजी और गेंदबाजी के मामले में बराबरी की टीमें हैं लेकिन पिछले साल इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मिली 3 जीत से टाइटंस के हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर रॉयल्स इस सिलसिले को तोड़ने को बेताब होंगे। रॉयल्स के पास शीर्ष क्रम में यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर और सैमसन हैं जिन्होंने पावरप्ले का बखूबी इस्तेमाल किया है।

देवदत्त पड्डिकल, रविचंद्रन अश्विन, शिमरोन हेटमायर और जैसन होल्डर के रहते रॉयल्स के बल्लेबाजी क्रम में काफी गहराई है। उसके शीर्ष 3 स्पिनरोंएडम जाम्पा, अश्विन और युजवेंद्र चहल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। टाइटंस के पास पंड्या, डेविड मिलर, शुभमन गिल, साइ सुदर्शन, विजय शंकर और मोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं। बता दें के ये मैच शाम 7:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, कोना भरत, ऋद्धिमान साहा, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहम्मद शमी, प्रदीप सांगवान, आर साई किशोर, विजय शंकर, साई सुदर्शन, राशिद खान, शिवम मावी, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, उर्विल पटेल, दर्शन नालकांडे, डेविड मिलर, यश दयाल, जयंत यादव, नूर अहमद और अल्जारी जोसेफ।

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), अब्दुल बासित, मुरुगन अश्विन, रविचंद्रन अश्विन, के एम आसिफ, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, केसी करियप्पा, युजवेंद्र चहल, डी फरेरा, शिमरोन हेटमायर, जैसन होल्डर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, ओबेद मैकॉय, देवदत्त पड्डिकल, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौड़, जो रूट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आकाश वशिष्ठ, कुलदीप यादव, एडम जाम्पा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें