Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL2026 : गुजरात टाइटंस ने Matthew Hayden को टीम का नया बल्लेबाजी कोच किया नियुक्त

March 10, 2026

IPL2026 : गुजरात टाइटंस ने Matthew Hayden को टीम का नया बल्लेबाजी कोच किया नियुक्त

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। हेडन टीम के सपोर्ट स्टाफ में मुख्य कोच आशीष नेहरा, क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी और सहायक कोच पार्थिव पटेल के साथ काम करेंगे। वह इससे पहले पाकिस्तान पुरुष टीम के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं।

नियुक्ति के बाद हेडन ने कहा कि अच्छी बल्लेबाजी विपक्ष पर दबाव बनाती है, जबकि बेहतरीन बल्लेबाजी मैच पर नियंत्रण स्थापित कर लेती है और यही मानक टीम स्थापित करना चाहती है। विक्रम सोलंकी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हेडन का अनुभव और युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने की क्षमता टीम की बल्लेबाजी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें