Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैंसर के खिलाफ जंग का समर्थन करने के लिए बैंगनी रंग की पोशाक पहनेगी गुजरात टाइटंस की टीम

May 10, 2023

कैंसर के खिलाफ जंग का समर्थन करने के लिए बैंगनी रंग की पोशाक पहनेगी गुजरात टाइटंस की टीम

अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी कैंसर के खिलाफ जंग का समर्थन करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 मई को अपने घरेलू मैदान पर होने वाले मैच में बैंगनी रंग की पोशाक पहनेंगे।हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी। यह आईपीएल में घरेलू मैदान पर उसका आखिरी मैच होगा।

इस पहल का उद्देश्य कैंसर जैसी बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करना है। भारत और विश्व में कैंसर के कारण प्रतिवर्ष हजारों लोगों की जान चली जाती है।यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैंगनी रंग कैंसर के सभी प्रकारों का प्रतीक है तथा यह इस खतरनाक बीमारी से प्रभावित लोगों की याद दिलाता है।विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात टाइटंस का उद्देश्य बैंगनी रंग की पोशाक पहनकर लोगों में इस बीमारी के जल्दी पहचान करने को लेकर जागरूकता पैदा करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें