Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gujarat Titans कैंसर जागरूकता के लिए लैवेंडर जर्सी के साथ उतरेगी मैदान में

May 9, 2024

Gujarat Titans कैंसर जागरूकता के लिए लैवेंडर जर्सी के साथ उतरेगी मैदान में

अहमदाबाद :- इंडियन प्रीमियर लीग के 63वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम लगातार दूसरे वर्ष कैंसर के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ घरेलू मैदान पर आखिरी मुकाबले में विशेष लैवेंडर जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। गुजरात टाइटन्स के सीओओ कर्नल अरविंदर सिंह ने कहा, ‘‘कैंसर अनगिनत जिंदगियों को प्रभावित करता है और इसके लिए लैवेंडर जर्सी हमारी ओर से एक छोटा सा प्रयास है।

जर्सी कैंसर रोगियों और उबरे लोगों के लिए हमारे समर्थन का प्रतीक है। कैंसर के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए निवारक उपायों और शीघ्र निदान की आवश्यकता है। हम अपने प्रशंसकों के साथ मिलकर कैंसर से प्रभावित लोगों के जीवन में एक सार्थक बदलाव लाने की उम्मीद करते हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कैंसर जागरुकता पर बल देते हुए कहा, ‘‘खिलाड़ी के रूप में हम अपने प्रशंसकों और समुदाय के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में जानते हैं।

इन लैवेंडर जर्सी को पहनने से हम कैंसर से उबरने वाले लोगों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हैं और साथ मिलकर उनके साहस का सम्मान करते हैं। हम आशा करते हैं कि हमारा प्रयास एक ऐसी दुनिया में योगदान देगा जहां जागरूकता और शिक्षा के जरिए कैंसर को दूर किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें