Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहुत ज्यादा रन देने का खामियाजा भुगतना पड़ा : Shikhar Dhawan

April 29, 2023

बहुत ज्यादा रन देने का खामियाजा भुगतना पड़ा : Shikhar Dhawan

मोहाली: लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल के विशाल स्कोर वाले मैच में 56 रन से मिली हार के बाद पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि उनकी टीम को फालतू रन देने का खामियाजा भुगतना पड़ा । पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर लखनऊ ने पांच विकेट पर 257 रन बनाये जो आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है । जवाब में पंजाब की टीम एक गेंद बाकी रहते 201 रन पर आउट हो गई । धवन ने कहा ,‘‘ हमने बहुत रन फालतू दिये जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा ।’’ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले पर उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को लेकर उतरने की रणनीति गलत साबित हुई जबकि केएल राहुल ने एक अतिरिक्त स्पिनर उतारा था । मैने कुछ बदलने की कोशिश की जो आज नहीं चली लेकिन कोई बात नहीं । मेरे लिये यह अच्छा सबक है और अब मजबूती से वापसी करूंगा ।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें