Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shivam Dubey और Kathan Patel के अर्धशतक से पश्चिम क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को हराया

July 31, 2023

Shivam Dubey और Kathan Patel के अर्धशतक से पश्चिम क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को हराया

पुडुचेरी: शिवम दुबे और कथन पटेल के नाबाद अर्धशतक और दोनों के बीच पांचवें विकेट की अटूट शतकीय साझेदारी से पश्चिम क्षेत्र ने देवधर ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को यहां उत्तर क्षेत्र को छह विकेट से हरा दिया। उत्तर क्षेत्र के 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पश्चिम क्षेत्र ने दुबे (नाबाद 85) और पटेल (नाबाद 63) के बीच पांचवें विकेट की 138 रन की अटूट साझेदारी से 48.5 ओवर में चार विकेट पर 260 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज हार्विक देसाई ने भी 56 रन की पारी खेली।

दुबे ने 78 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के मारे जबकि पटेल ने 85 गेंद का सामना करते हुए छह चौके जड़े। ये दोनों 26वें ओवर में उन समय बल्लेबाजी के लिए साथ आए जब टीम 122 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। उत्तर क्षेत्र ने इससे पहले हिमांशु रणा (54), कप्तान नितीश राणा (54) और शुभम रोहिल्ला (नाबाद 56) के अर्धशतक से छह विकेट पर 259 रन का स्कोर खड़ा किया था। पश्चिम क्षेत्र की ओर से शम्स मुलानी ने 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस जीत से पश्चिम क्षेत्र के चार मैच में तीन जीत से 12 अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर है। उत्तर क्षेत्र की टीम चार अंक के साथ पांचवें पायदान पर है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें