Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हार्दिक के बाद रियान पराग पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का लगा जुर्माना

March 31, 2025

हार्दिक के बाद रियान पराग पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का लगा जुर्माना

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग पर यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पर अपनी टीम की छह रन की जीत के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रॉयल्स ने नौ विकेट पर 182 रन बनाने के बाद सुपर किंग्स को छह विकेट पर 176 रन पर रोक दिया। पराग की अगुआई में टीम ने रविवार को घरेलू दर्शकों के सामने बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सत्र की पहली जीत दर्ज की।

आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.22 के तहत उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए पराग पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।’’ टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली रॉयल्स की टीम अब पांच अप्रैल को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी।

ये भी पढ़ें- US-ईरान वार्ता से पहले किले में तब्दील इस्लामाबाद… ‘पीस टॉक’ पर दुनिया की निगाहें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें