Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup 2023: हार्दिक पांड्या half fit…श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से हो सकते बाहर!

November 1, 2023

World Cup 2023: हार्दिक पांड्या half fit…श्रीलंका-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से हो सकते बाहर!

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (All-rounder Hardik Pandya) मौजूदा वर्ल्ड 2023 में चोट के कारण श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से भी बाहर हो सकते हैं। हार्दिक पांड्या पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करते समय चोटिल हो गए थे। गेंद को रोकने की कोशिश में हार्दिक का दाहिना टखना मुड़ गया, जिससे उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

 

फिर, पांड्या को रिहैब के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु भेजा गया था जिससे वो जल्द से जल्द फिट होकर वापसी कर सकें। हालांकि पांड्या के इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर के मुकाबले के लिए सीधे लखनऊ में टीम में शामिल होने की उम्मीद थी लेकिन लिगामेंट की चोट के कारण उन्हें उस मैच से भी बाहर बैठना पड़ा। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट मेडिकल टीम एनसीए के साथ लगातार संपर्क में है। अगले कुछ दिनों में उनकी फिटनेस पर अपडेट मिलने की उम्मीद है। मगर वह श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भाग नहीं ले पाएंगे।

 

टीम में हार्दिक पांड्या की कमी मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव ने पूरी की। शमी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से विश्व कप के अब तक सिर्फ दो मैचों में 9 विकेट लिए हैं। सूर्यकुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 रन पर आउट हो गए लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में 49 रन की जुझारू पारी खेलकर वापसी की। भारत अंक तालिका में शीर्ष पर है और इतने ही मैचों में छह जीत के साथ टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए कोलकाता जाने से पहले उन्हें गुरुवार को मुंबई में श्रीलंका से खेलना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें