Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय सब जूनियर कैंप के लिये चुने गये हर्षदीप हुए सम्मानित

August 17, 2023

भारतीय सब जूनियर कैंप के लिये चुने गये हर्षदीप हुए सम्मानित

 

अमृतसर: हॉकी इंडिया द्वारा राउरकेला में आयोजित किये जा रहे भारतीय सब जूनियर हॉकी कैंप के लिये चयनित शिरोमणि समिति के खिलाड़ी हर्षदीप सिंह को समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को हॉकी किट देकर सम्मानित किया। हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किये जा रहे भारतीय सब-जूनियर कैंप के लिये पंजाब के पांच खिलाड़यिों का चयन किया गया है, जिनमें शिरोमणि समिति के खिलाड़ी हर्षदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, मनमीत सिंह रॉय, हरजीत कौर और शरणजीत कौर शामिल हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए शिरोमणि समिति के सचिव प्रताप सिंह ने कहा कि समिति बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के लिये भी प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा संचालित हॉकी अकादमी में सैकड़ों बच्चे नामी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, और यह खुशी की बात है कि इस हॉकी अकादमी से संबंधित छात्र हर्षदीप सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के कैंप के लिये हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर्षदीप अपने अच्छे प्रदर्शन से संस्था का नाम रोशन करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें