Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रज्ञानानंदा का घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, तस्वीरें वायरल

August 30, 2023

प्रज्ञानानंदा का घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, तस्वीरें वायरल

चेन्नई: फिडे विश्व कप में रजत पदक जीतकर फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई करने वाले भारतीय शतरंज स्टार आर प्रज्ञानानंदा का स्वदेश पहुंचने पर बुधवार को भव्य स्वागत किया गया । प्रदेश के खेल विभाग के अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया । उनके प्रशंसक निकास द्वार पर जमा थे और उन्हें फूलों का गुलदस्ता, शॉल और फूलों का मुकुट प्रदान किया । उनके बाहर निकलने पर उन पर फूल बरसाये गए और कलाकारों ने तमिलनाडु के लोकनृत्य प्रस्तुत किये । उन्होंने अपने वाहन के दोनों तरफ खड़े मीडिया से कहा ,‘‘ मैं इस स्वागत से अभिभूत हूं ।’ उनकी मां नागलक्ष्मी भी अपने 18 वर्षीय बेटे के स्वागत से भावविभोर थी ।भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा को बाकू में फिडे विश्व कप फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने हराया । इसके बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से करोड़ों देशवासियों का दिल जीत लिया ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें