Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुलमर्ग में आयोजिय खेलो इंडिया शीतकालीन खेलो में हिमाचल की टीम विजेता, 7 मेडलों पर जमाया कब्जा

February 24, 2024

गुलमर्ग में आयोजिय खेलो इंडिया शीतकालीन खेलो में हिमाचल की टीम विजेता, 7 मेडलों पर जमाया कब्जा

जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रही खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों में हिमाचल प्रदेश टीम के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इस शीतकालीन खेलों प्रतियोगिता में हिमाचल के महिला और पुरुष वर्ग में दो स्वर्ण पदक समेत कुल सात पदक पर खिलाड़ियों ने अपना कब्जा किया है।

गुलमर्ग में 21 से 25 फरवरी तक खेलो इंडिया शीतकालीन खेल आयोजित की जा रही है। जिसमें स्की माउंटेनियरिंग रेस में हिमाचल की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर उत्तराखंड की टीम विजेता रही है। स्नो बर्ड महिला वर्ग में हिमाचल के प्रति ठाकुर ने स्वर्ण, प्रगति ने रजत और दीक्षा ठाकुर ने कांस्य से पदक जीता है।

इसके अलावा पुरुष वर्ग में प्रणव ठाकुर ने रजत पदक हासिल किया है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्कीयर्स आंचल ठाकुर ने भी जॉइंट सलालम स्की में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा तनुजा ठाकुर ने रजत और प्रमिला ठाकुर ने कांस्य पदक जीता है। हिमाचल प्रदेश के 51 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुलमर्ग गए हैं।

हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स संगठन के अध्यक्ष लूदर चंद ठाकुर ने बताया कि अब तक हिमाचल की टीम के द्वारा 7 मेडल पर अपना कब्जा जमाया गया है और उम्मीद है कि अभी भी खिलाड़ियों के द्वारा कई अन्य पदक अपने झोली में डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें