Site icon Dainik Savera Times

India के लिए Women Under 19 T20 World Cup जीतना ऐतिहासिक दिन : Rahul Dravid

लखनऊः भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड ने दक्षिण अफ्रीका में पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने के लिए भारतीय महिला टीम की जमकर सराहना की। वहीं, इस जीत को देश में महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण भी बताया। रविवार को पोटचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्‍स ओवल में, शेफाली वर्मा की टीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर इंग्लैंड को सिर्फ 68 रन पर समेट दिया। तेज गेंदबाज तीता साधु, ऑफ स्पिनर अर्चना देवी और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा अपनी लाइन, लेंथ में सटीक थी और प्रत्येक को दो-दो विकेट मिले। शैफाली, बाएं हाथ के स्पिनर मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने दबदबे वाली गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में द्रविड ने कहा, कि ‘आज भारतीय महिला अंडर-19 टीम के लिए एक ऐतिहासिक दिन था। मैं इसे लड़कियों का एक संदेश के रूप में अंडर-19 पुरुष के पूर्व कप्तान को देना चाहूंगा।’’ उन्होंने अपने 2018 पुरुषों के अंडर19 विश्व कप विजेता कप्तान पृथ्वी शॉ के साथ इस पल को साझा किया। शॉ ने कहा, मुङो लगता है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। बधाई हो, शाबाश, जिसके बाद पूरी भारतीय पुरुष टी20 टीम ने अंडर-19 महिला टीम के लिए एक साथ तालियां बजाईं।’’

शेफाली की टीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के साथ-साथ कुछ शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर इंग्लैंड को सिर्फ 68 रन पर ऑलआउट कर दिया। तेज गेंदबाज तीतास साधु, ऑफ स्पिनर अर्चना देवी और लेग स्पिनर पार्शवी चोपड़ा अपनी लाइन और लेंथ में सटीक थीं और उन्हें पर्याप्त मदद मिली। उन्होंने दो-दो विकेट लिए। जबकि शेफाली, मन्नत कश्यप और सोनम यादव ने दबदबे वाली गेंदबाजी में एक-एक विकेट हासिल किया।

इसके बाद 69 रनों का पीछा करते हुए धीमी पिच पर भारत ने पहले चार ओवरों में शेफाली और श्वेता सहरावत को खो दिया। लेकिन सौम्या तिवारी (नाबाद 24) और गोंगाडी तृषा (24) ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साङोदारी कर लक्ष्य का पीछा 14 ओवर में पूरा किया और भारत को महिला क्रिकेट में उसका पहला विश्व कप खिताब दिलाया।

Exit mobile version