-
Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में अलग भूमिका में हैं। वह इस लीग की फ्रेंचाइजी डबलिन गार्डियंस के को-ओनर हैं। द्रविड़ ने कहा है कि वह अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जो उन्हें रोमांचक लगता है।.