Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

World Cup 2023 से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान, राहुल द्रविड़ को लेकर कही यह बात

November 19, 2023

World Cup 2023 से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान, राहुल द्रविड़ को लेकर कही यह बात

स्पोर्ट्स डेस्क: पिछले साल T20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार के बाद राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मुख्य कोच के लिए उन्हें 50 ओवर चरण का खिताब जीतना होगा जिनका देश के क्रिकेट परिदृश्य में बहुत बड़ा योगदान है।

 

द्रविड़ के अनुबंध का आखिरी दिन रविवार ही है और इस महान भारतीय क्रिकेटर के लिए इससे बेहतर विदाई उपहार नहीं हो सकता। रोहित ने कहा, ‘‘वह जिस तरह से T20 विश्व कप के दौरान मुश्किल समय में खिलाड़ियों के साथ खड़े रहे। यह उनके बारे में काफी कुछ बताता है। हमने सेमीफाइनल तक अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन हम हार गए थे।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है, वह बहुत बड़ा है। उन्हें भी लगता है कि वह इस बड़े मौके का हिस्सा बनना चाहते हैं। उनके लिए यह करना हमारा काम है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें